JharkhandLead NewsRanchi

रामदास सोरेन प्रकरण: मथुरा महतो ने कही गुजर जाने की बात तो मंत्री इरफान ने कहा-जा रहा हूं बचाने

Ranchi: मंत्री रामदास सोरेन की हालत चिंताजनक लेकिन स्थिर है. शनिवार की सुबह अपने ही घर में बाथरूम में स्लिप कर गये. सर और हाथ में चोट लग गयी. इसके बाद जमशेदपुर से चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल ले जाये गये हैं. इधर, उनके साथ हुई दुर्घटना मामले में सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरें दौड़ने लगीं. सत्ता पक्ष के ही विधायक और पूर्व मंत्री मथुरा महतो एक प्रोग्राम में थे. बीच प्रोग्राम में ही उन्होंने इसे स्थगित किये जाने की बात कही. कारण बताया रामदास सोरेन सोरेन का गुजर जाना. कुछेक मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खबर चला दी गयी कि मंत्री सोरेन नहीं रहे. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अलग ही मोर्चा संभाले थे. सुबह उन्होंने पहले रामदास सोरेन के घायल होने और दिल्ली ले जाने की सूचना दी. फिर बताया कि वे देवघर से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. वे रामदास को स्वस्थ अवस्था में वापस लेकर लौटेंगे.

जानें किसने क्या कहा

विधायक सरयू राय ने शनिवार की दोपहर रामदास सोरेन के नहीं रहने की सूचना एक्स के जरिए दे दी. हालांकि शायद इसे हटा भी लिया गया है. रामदास सोरेन के साथ पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी भी दिल्ली गये हैं. उन्होंने अपने स्तर से एक्स के जरिए बताया कि बिना आधिकारिक जानकारी के रामदासजी के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी साझा ना करें. वे उनके साथ हैं। उनकी स्थिति गंभीर जरूर है पर स्थिर है.
मंत्री सुदिव्य सोनू, योगेंद्र प्रसाद समेत अन्य ने मंत्री रामदास सोरेन के चोट लगने से घायल होने की खबर को दुखद बताया. कहा कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है. हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

Related Articles

Back to top button