
RANCHI: स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को लेकर विभाग पूरी तरह से जुट गया है. स्वास्थ्य विभाग अब लोगों को उनके घरों के आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की योजना बना रहा है. विभाग राज्य के चार जिलों में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण करेगा. ताकि, लोगों को डॉक्टर से दिखाने को किसी और शहर न जाना पड़े. साथ ही सामान्य के अलावा बड़ी बीमारियों का भी इलाज एक ही छत के नीचे मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: फूड सेफ्टी अफसर के 56 व बाल विकास परियोजना अधिकारी के 64 पदों पर होगी नियुक्ति, JPSC ने निकाले आवेदन
12 महीने में होगा निर्माण
स्वास्थ्य विभाग ने 4 सेंटरों के निर्माण के लिए समय भी तय कर दिया है. जिसके तहत टेंडर के एक साल के भीतर भवन का काम पूरा कर लिया जाना है. प्रति हेल्थ सेंटर के लिए विभाग की ओर से 10,72,48,082 रुपए दिए गए है. इसके बाद वहां पर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा. इन सेंटरों पर इलाज के साथ दवाएं उपलब्ध करायी जाएगी. वहीं, मरीजों को टेस्ट की भी सुविधा मिलेगी.
कहां-कहां बनेगा सेंटर
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मझगांव ब्लाक वेस्ट सिंहभूम
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर गारू, लातेहार
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मांडर, रांची
कम्युनिटी हेल्त सेंटर सतबरवा, पलामू




