Deoghar

देवघर में वनवासी कल्याण परिषद का श्रद्धा जागरण कार्यक्रम 18 एवं 19 को

Deoghar: शनिवार को गिरी वनवासी कल्याण परिषद नगर शाखा की बैठक नगर अध्यक्ष प्रदीप बाजला के आवास में हुई। बैठक में सर्वप्रथम तीन बार ओम का उच्चारण करने के साथ बैठक की शुरुआत हुई। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वनवासी कल्याण परिषद के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। वनवासी कल्याण परिषद का श्रद्धा जागरण कार्यक्रम 18 एवं 19 मार्च को तय किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक की नियुक्ति की गई। इस कार्यक्रम के लिए संयोजक संजीव जजवाड़े को बनाया गया। आगामी कार्यक्रम होली मिलन समारोह गिरी वनवासी कल्याण परिषद में आदिवासी भाई बहनों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: देवघर में भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

कार्यक्रम के संयोजक ममता गुप्ता व सह संयोजक विजया सिंह को बनाया गया। गिरी वनवासी कल्याण परिषद नगर शाखा द्वारा पांच एकल विद्यालय चल रहा है। इस एकल विद्यालय की देखरेख किस प्रकार से हो उस पर भी चर्चा की गई। गिरी वनवासी कल्याण परिषद श्रद्धा जागरण कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में आदिवासी भाई बहन का आगमन होगा। इसके लिए एक कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में प्रदीप बाजला, जगमोहन टिबडेवाल, सचिन सुल्तानिया, संजीव जजवाडे, पंकज सिंह भदोरिया, ममता गुप्ता, विजया सिंह, बुधन हेम्ब्रम, संजय बाजला, पवन टमकोरिया, अनिल टेकरीवाल, सुरेंद्र सिंघानिया, संजय खेतान एवं वनवासी के सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button