Bihar

रेप का विरोध करने पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

Patna : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है.

कुछ लोगों ने बुधवार की शाम मां और बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इसका दोनों ने विरोध किया. इस पर वार्ड सदस्य, सरपंच व अन्य लोगों ने मिलकर एक नाई को बुलाया और मां बेटी के सिर मुंडवा दिये. इसके बाद दोनों को गांव में घुमाया गया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मां-बेटी का बयान लिया और भगवानपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी जिसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी मौत

दो गिरफ्तार

अभियुक्तों में वार्ड पार्षद मोहम्मद खुर्शीद, सरपंच मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद इश्तेखार, मोहम्मद शमशूल हक, मोहम्मद कलीम और नाई दशरथ ठाकुर शामिल हैं.

पुलिस ने शकील और दशरथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है और छापेमारी कर रही है. कई सीनियर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : रांची में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्ले स्कूल, 600 में मात्र 130 ने ही कराया रजिस्ट्रेशन

मेडिकल जांच होगी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मां-बेटी को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया गया है. वहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

निर्वस्त्र कर घुमाया था महिला को

महिलाओं के साथ इस तरह अत्याचार की कई घटनाएं बिहार में हो चुकी हैं. कुछ ही महीनों पहले भोजपुर में एक गांव के लोगों ने अधेड़ महिला को बुरी तरह पीटा था. फिर पूरे बाजार में निर्वस्त्र घुमाया था.

इसे भी पढ़ें : बोकारो : वज्रपात ने ली दो बच्चों की जान, महिला समेत चार झुलसे

Related Articles

Back to top button