Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

HC: ईडी अधिकारियों को परेशान करने व जेल में छापेमारी मामले में ED ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट, राज्य सरकार से रिपोर्ट शेयर करने पर हाईकोर्ट ने मांगा मंतव्य

Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में ईडी की छापेमारी एवं मनीलांड्रिंग के आरोपियों द्वारा ईडी के अधिकारियों को परेशान करने की साजिश रचने संबंधी मामले में गुरुवार को ईडी की ओर से कोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस रिपोर्ट का अवलोकन किया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी के अधिवक्ता से पूछा कि क्या वह इस रिपोर्ट को राज्य सरकार के साथ शेयर कर सकती है, इस पर इंस्ट्रक्शन लेकर अगली सुनवाई में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करें.
इसे भी पढ़ें: प्रथम एवं द्वितीय JPSC सिविल सेवा परीक्षा गड़बड़ी मामले में हाईकोर्ट ने CBI के अनुसंधानकर्ता को अगली सुनवाई में वर्चुअली उपस्थित होने का दिया निर्देश

मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने सरकार की ओर से पक्ष रखा. कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर निर्धारित की है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस मामले में ईडी से सीलबंद रिपोर्ट मांगी थी.

दरअसल ,पिछली सुनवाई में शिव शंकर शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष मनी लांड्रिंग के आरोपियों द्वारा ईडी के अधिकारियों को परेशान करने की बात उठी थी। साथ ही कोर्ट को बताया गया था कि शिकायत मिलने पर ईडी के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी की थी। इस पर कोर्ट ने ईडी द्वारा की गई छापेमारी एवं मनी लांड्रिंग के आरोपियों अमित अग्रवाल एवं प्रेम प्रकाश के द्वारा तथाकथित ईडी के अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने मामले में ईडी से रिपोर्ट मांगी थी।

Related Articles

Back to top button