
Ranchi: साइबर फ्रॉड से अर्जित राशि का मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में आरोपी संतोष यादव की जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जुलाई निर्धारित की. दरअसल, संतोष यादव के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपए की राशि बरामद की थी. मामले को लेकर देवघर मधुपुर थाना में कांड संख्या 351/ 2017 दर्ज किया गया था. उस पर साइबर क्राइम मामले में मामला दर्ज किया गया था जिसके आधार पर बाद में ईडी ने भी मामले में ईसीआईआर 6- 2022 दर्ज किया. ईडी कोर्ट ने संतोष यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया था.जिसके बाद उसकी ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है.




