Education & CareerHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : कोचिंग बंद करने के फैसले का छात्रों ने किया विरोध

Hazaribagh : हजारीबाग के मटवारी एवं कोर्रा चौक स्थित कोचिंग संस्थानों को बंद कराने पहुंची पुलिस को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा है. कोचिंग संस्थानों को बंद करने के विरोध में सैकड़ों छात्रों ने कोर्रा चौक को जाम कर दिया.

छात्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा करीब है, ऐसे में कोचिंग बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी.

छात्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का विरोध कर रहे हैं और कोचिंग संस्थानों को खोलने की मांग कर रहे हैं. पुलिस छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है.

लेकिन काफी संख्या में छात्रों के होने की वजह से पुलिस के लिए भी छात्रों को समझाना मुश्किल हो रहा है. एसडीपीओ भी मौके पर मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें :राज्य में तीन सौ मेगावाट तक की हो रही लोड शेडिंग, औसतन पांच घंटे कट रही बिजली

Related Articles

Back to top button