
Hazaribagh : कोर्रा थाना क्षेत्र के एक लॉज से पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियो में अजीत, नितीश, शंटु, उपेंद्र, दीपक कुमार, रामदेव कुमार व विक्की के नाम शामिल हैं. सभी युवक बरकट्ठा प्रखंड के कपका पंचायत के मासीपिडी के रहनेवाले हैं.
इसे भी पढ़ें – चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली की हत्या
कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजने की बात कही गयी है. बताया गया है कि सभी अपराधियों ने खुद को इंटर का छात्र बता कर कोर्रा स्थित एक लॉज में रूम लिया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार वे लोग वहीं से साइबर अपराध कर रहे थे.
शहर में रह कर भोली-भाली युवतियों को जाल में फंसा कर ये लोग ठगी करते थे. जब पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लॉज गयी तो उस वक्त वे लोग पार्टी के मूड थे. उन लोगों ने मटन और शराब ला रखी थी. इसी बीच कोर्रा पुलिस ने रंगे हाथ सबको पकड़ लिया. सभी लोगों को कोरोना जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद सभी को जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या



