Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित आजाद नगर थाना अंतर्गत नूर कॉलोनी में अज्ञात अपराधियों ने जमीन दानिश नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद दानिश नूर कॉलोनी के पास खड़े थे, उसी वक़्त एक व्यक्ति पैदल आया और उनके सिर पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी और वहां से पैदल ही भाग गया.

गोली की आवाज सुनने पर आसपास के लोग जमा हुए और मोहम्मद दानिश को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच कर मोहम्मद दानिश को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से आजाद नगर और आसपास के क्षेत्र में दहशत है.

इसे भी पढ़ें – शाम में दूध लाने गयी युवती को अगवा कर युवक ले गया जंगल, रातभर किया दुष्कर्म, हत्या का भी किया प्रयास

Related Articles

Back to top button