Crime News

#Hazaribagh के ओकनी में सेवानिवृत्त शिक्षिका से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

Hazaribagh: शहर में लगातार छिनतई की वारदात बढ़ रही है. अपराधी बेखौफ दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस पीसीआर नाकाम साबित हो रहा है. मंगलवार को लोहसिंगना थाना क्षेत्र के ओकनी बंगला मोड़ के पास दिन के दो बजे के आसपास बाइक सवार दो लुटेरे सेवानिवृत्त शिक्षिका मीना कुमारी से डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.

शिक्षिका के बैग में रखे तीन बैंक के पासबुक, आधार, एटीएम कार्ड, मोबाइल समेत अन्य जरूरी कागजात भी अपराधी लेकर भाग गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandBudget2020: झारखंड के किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 300 यूनिट तक बिजली जलायी तो 100 यूनिट फ्री

कर्ज चुकाने के लिए रुपया लेकर जा रही थी शिक्षिका

शिक्षिका ने बताया कि वह केनरा बैंक से रुपये निकाल कर उस रुपये कर्ज चुकाने जा रही थी. लेकिन इससे पहले अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये. घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रहे लोहसिंगना पुलिस के एक जवान को जैसे ही पता चला, उन्होंने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार अपराधी ओकनी से लोहसिंगना थाना चौक होते हुए भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें – #Dumka: 6 साल की बच्ची से गैंगरेप-हत्या केस के 3 दोषियों को फांसी, 3 दिनों की सुनवाई में आया फैसला

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस केनरा बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी. लोहसिंगना पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए मीना कुमारी के मोबाइल लोकेशन भी खंगाल रही थी. मोबाइल लोकेशन का ट्रेस कल्लू चौक की ओर मिल रहा था. बहरहाल मामला जो भी हो आये दिन दिनदहाड़े छिनतई और चोरी की घटना से शहरवासी दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

चोरी और लूट की घटना का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पा रही है. अभी होली और रामनवमी आनेवाला है. ऐसे में पुलिस की सजगता और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं कि जनता सुरक्षित कैसे रहेगी.

इसे भी पढ़ें – एक पिछड़े राज्य का विधानसभा भवन 400 करोड़ का, HC 700 करोड़ का और सचिवालय 1600 करोड़ का हो तो सवाल उठेंगेः हेमंत सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button