
Ranchi: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो का शव जोराकाट जंगल से बरामद किया गया है. गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य की शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई. पुलिस स्थानीय लोगों पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतक मोहन महतो मुर्गी फार्म गया था. वहां उसे मवेशी को बांधना था. जब वह मुर्गी फार्म पहुंचा तभी कुछ लोग वहां आ धमके. मोहन को उठा कर अपने साथ ले गये. मोहन रात घर भी नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुटे हालांकि कुछ पता नहीं चल पाया.
इधर गुरुवार की सुबह जोराकाटा जंगल में पंचायत सदस्य का शव मिला. शव को देख कयास लगाया जा रहा है कि उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया है. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रुपये की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद




