Corona_UpdatesHazaribaghMain Slider

कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण हजारीबाग शहर बंद, दुकानों के शटर गिरे, सड़कें सुनीं

हजारीबाग जिला में कुल 207 कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जिनमें से तीन की हो चुकी है मौत, फिलहाल 35 एक्टिव केस

Hazaribagh: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड का हजारीबाग शहर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. शहर के मेन रोड, गुरु गोविंद सिंह रोड, मालवीय मार्ग, जामा मस्जिद रोड, कांग्रेस कार्यालय रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

जिसके बाद से शहर की दुकानें बंद करा दी गयी है. सड़कें सुनी हो गई है. एक तरह से देखा जाये तो हजारीबाग शहर को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है. हजारीबाग शहर राजधानी रांची से 100 किमी की दूरी पर स्थित है.

इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत सोरेन ने खुद को किया क्वारेंटाइन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो से हुई थी मुलाकात

सड़कें सुनीं, दुकानें बंद

प्रशासन की तरफ से शहर के कई हिस्सों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने हजारीबाग शहर के पश्चिमी हिस्सा लोहसिंघना से लेकर इंद्रपुरी चौक, टावर चौक, मेन रोड से लेकर झंडा चौक तक के इलाके को बंद कर दिया है. इसके साथ ही मेन रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक से शुरू होने वाली सड़क, गुरुगोविंद सिंह रोड की दुकानों को भी बंद करने का निर्देश प्रशासन ने दिया है. जिसके बाद से यह पूरा शहर बंद हो गया है.

इसे भी पढ़ेंःमहिला का कटा हुआ सिर लेकर थाना पहुंचा बुजुर्ग, कहा- बेटे की मौत का लिया बदला

फिलहाल 35 एक्टिव केस

हजारीबाग जिला में कुल 207 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिनमें एक्टिव केस की संख्या 35 है. मंगलवार को कुल 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. हजारीबाग जिला में अब तक कोरोना से पीड़ित 3 मरीजों की मौत हो चुकी है.

पिछले दो दिन के भीतर जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें एक अपराधी भी है. जिसके कारण हजारीबाग जिला के दो थाना कोर्रा व सदर को सील कर दिया गया है. दोनों थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःधनबादः नेहरू पार्क से युवक का मिला शव, बीती शाम से था लापता

7 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button