
Ranchi: राजधानी के कुछ थानों में पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है. जिसके बाद इन थानों को सील करना का आदेश एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने जारी किया है. थानों के बाहर ड्रॉप बॉक्स लगाया जा रहा है. जहां लोग अपनी शिकायत डाल सकते हैं. दिक्कत होने पर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं. लोग ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- राजीव गांधी फाउंडेशन समेत गांधी परिवार के तीन ट्रस्ट के फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनायी कमेटी
पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थानों में एंट्री बंद
पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से थानों में एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गयी है. अब तक पांच थानों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. इन थानों में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है. जबकि अन्य थानों में भी ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से ही शिकायतें पहुंच रही हैं.
थानेदारों को वाट्सएप के जरिए जरूरी सूचनाएं भेजी जा रही हैं. महिला थाना, बरियातू थाना, हिदपीढ़ी, अरगोड़ा, धुर्वा और चुटिया थाना के पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टी हुई है. इन थानों में नो एंट्री की व्यवस्था कर दी गयी है. लोगों के लिए थाने के बाहर से ही शिकायत की व्यवस्था की गयी है. थानों के मुंशी और ओडी पदाधिकारी को गेट के अंदर ड्यूटी पर तैनात किया गया है.
इसे भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने खुद को किया क्वारेंटाइन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो से हुई थी मुलाकात
खतरे के दायरे में हो सकते हैं कई अफसर
पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गयी है. संक्रमित पुलिसकर्मियों से कई थानेदार से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों तक संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सभी के कांटेक्ट ट्रेसिंग का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें- LAC पर तनाव के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वकील कुमार हर्ष ने चीनी कंपनी के लिए केस लड़ने से किया मना





bookmarked!!, I like your blog!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.