BiharLead NewsTOP SLIDER

मोतियाबिंद कांड मामले में NHRC ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस भेज मांगा जवाब

Muzaffarpur : आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 26 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है. अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में बिहार सरकार के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. एनएचआरसी ने बिहार के मुख्य सचिव से 4 सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है.

बता दें कि मामला मुजफ्फरपुर जिले के जुरण छपरा स्थित आई हॉस्पिटल का है. बीते 22 नवंबर को अस्पताल में विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप लगाया गया था. इस दौरान दर्जनों महिला-पुरुषों ने अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया था. ऑपरेशन असफल होने के कारण अबतक 26 लोगों की आंखें खराब हो गईं. अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि अब तक 15 लोगों की आंखें निकाली जा चुकी हैं. बाकी लोगों की आंखों में भी दर्द, जलन और दिखाई नहीं देने की समस्या अभी बरकरार है. इसमें कई मरीजों ने इस उम्मीद में ऑपरेशन करवाया कि वो अब देख सकेंगे. लेकिन, अस्पताल की लापरवाही ने सभी मरीजों को जीवन भर के लिए अंधा बना दिया.

Related Articles

Back to top button