NEWS

देश की शक्तिशाली महिलाः निर्मला सीतारमण पहले स्थान पर, जानें-दूसरे से दसवें नंबर तक कौन-कौन

New Delhi : फॉर्च्यून इंडिया ने देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है. जारी सूची के अनुसार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला हैं. दूसरे नंबर पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं. फॉर्च्यून ने बताया है कि सीतारमण ने कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. बार-बार मीडिया के सामने आकर सरकार की योजना को जनता तक पहुंचाया.

इसी तरह नीता अंबानी के बारे में बताया है कि देश में लॉकडाउन लगने के बाद रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर जाना कि महामारी से गरीब कितना प्रभावित होगा.  मुंबई में बीएमसी के साथ मिलकर टीम बनाई. 2000 बेड की क्षमता वाला अस्पताल तैयार कराया. ऑक्सीजन आपूर्ति में भी योगदान दिया.

 

जारी सूची के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ चौथे और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला पांचवें स्थान पर हैं.

Related Articles

Back to top button