GiridihJharkhand

गिरिडीह के बगोदर में जमीन विवाद को लेकर हिसंक झड़प में 18 जख्मी

Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के करम्बा गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गये. दोनों पक्षों में झड़प ऐसी हुई कि 10 लोग गंभीर रूप से तो 8 आठ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना रविवार की देर रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. लेकिन बगोदर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दूसरे दिन सोमवार को हुई. इस हिंसक झड़प में तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हुए. दूसरे दिन सोमवार को जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. जबकि घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ केन्द्र भेजा गया. इधर घायलों में एक पक्ष के पूरन महतो, शुकर महतो, आशीष कुमार, विश्वनाथ महतो और मदन महतो शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष के जीवाधन साव, सुरेश साव, संतोष साव, जागेशवर साव, छोटी साव, महेश साव, केवली देवी समेत अन्य घायल हैं. जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी पूरन, आशीष समेत अन्य को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार दो पक्षों में हिंसक झड़प का कारण बना एक आवागमन का रास्ता.

इसे भी पढ़ें – विधायक अनंत ओझा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला, राज्य में विभाजन और तुष्टीकरण की राजनीति का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button