
Jamshedpur: गृह रक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जन्म तिथि के अनुसार बचे हुए समय में सेवा देने की मांग की. होमगार्ड के जवानों ने कहा कि 1994 में वे सभी बहाल हुए थे. जन्मतिथि के अनुसार उनके सेवानिवृत होने में किसी का 6 महीना तो किसी का 1 साल बचा है. बचे हुए समय के बावजूद उन्हें ड्यूटी नहीं दी जा रही है.
उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे जवान ने बताया कि कई ऐसे जवान है जिनके सेवानिवृत होने में अभी समय बचा हुआ है. बावजूद इसके उन्हें ड्यूटी नहीं दी जा रही है. ऐसे में वे सभी दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं.




