BokaroJharkhand

बोकारो: सैंड बोआ प्रजाति के सांप की तस्करी करनेवाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

Bokaro: सेक्टर-4 के सिटी सेंटर स्थित आनंदा होटल से दुर्लभ किस्म के सांप की तस्करी करनेवाले दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये सांप तस्करों के पास से सैंड बोआ प्रजाति का सांप और उसके अंडे बरामद किये गये. पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल के रूम नंबर 306 में छापेमारी की. वहां से तस्कर को सांप, अंडे व तस्करी से संबंधित सामान समेत गिरफ्तार किया. पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सेक्टर-4 थाना पहुंचे. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. वन विभाग के अधिकारी और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें – News Wing Impact: जलमीनार में कमीशनखोरी को लेकर विभाग सतर्क, तकनीकी अफसर से सहयोग लेने के आदेश

लाखों रुपये में हो रही थी सौदेबाजी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद शहाबुद्दीन और सुनील पासवान हैं. शहाबुद्दीन बोकारो के दुग्दा कोल वाशरी क्षेत्र का रहनेवाला है. जबकि सुनील बिहार के गया जिले का रहने वाला है. बोकारो में यह पहला मौका है कि सांप की तस्करी का मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक, लाखों रुपये में सांप को लेकर सौदेबाजी हो रही थी. तस्कर की गिरफ्तारी के साथ ही कुछ समय के लिए होटल में हड़कंप मच गया. पूरे इलाके में इस खबर की चर्चा हो रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद सांप की तस्करी करनेवाले गिरोह का खुलासा हो सकता है. थाना में ही अपराधियों ने साक्ष्य को मिटाने के लिए सांप को बैग खोल कर भगा दिया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो तस्करों ने बताया कि सांप को थाने की खिड़की से फेंक दिया था. खोजबीन के बाद थाना परिसर से ही सांप बरामद हो गया.

इसे भी पढ़ें – नीरज हत्याकांड में संजीव सिंह की पेशी, नोडल ऑफिसर का बयान कलमबंद

अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है कीमत

पुलिस ने इस सांप को वन विभाग के हवाले कर दिया है. प्रशिक्षु डीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत करोड़ों रुपये है. पुलिस ने बताया कि दोनों सांप तस्करों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया जायेगा. साथ ही वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत भी इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा. वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सांप सैंड बोआ प्रजाति का है. यह सांप थाइलैंड, ईरान और पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान, अनुसंधान के नाम पर नाबालिग को रखा चार दिन हिरासत में

Related Articles

Back to top button