
Supaul: जिले में अवैध वसूली के विरोध में बस संचालक मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं. बस स्टेंड से बसें नदारद है. हड़ताल के कारण जिला मुख्यालय से एक भी बस नहीं खुली. बस संचालकों और प्रशासन की बीच उपजे विवाद का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. यात्री इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. वहीं बस संचालकों का कहना है कि जब तक समस्या को दूर नहीं होगी जिले में बस के चक्के जाम रहेंगे.
बस संचालकों का आरोप है कि किशनपुर में बस स्टेंड के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. जहां ना ही शौचालय की व्यवस्था है और ना ही यात्रियों को बैठने की व्यवस्था है. बीच रोड पर ही बस स्टेंड का नाम देकर किशनपुर होकर गुजरने वाली बसों से स्टेंड के नाम पर 10 रुपए के बदले 70 रुपए की वसूली करते हैं. बस संचालकों का कहना है कि अनुमंडल स्तर पर बस स्टेंड होना चाहिए. बस संचालकों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अगर इंसटेंट को खत्म नहीं किया जाता है तो जिला ही नहीं कमिश्नरी स्तर पर हड़ताल शुरू की जाएगी.
बस स्टेंड में बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग साथ ही कहा कि नगर परिषद द्वारा भी बस स्टेंड शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर पूर्व में मांग पत्र एसोसिएशन के द्वारा नगर परिषद को सौंपा गया था. जिस पर आश्वासन मिला था कि विचार विमर्श कर रेट को घटाया जाएगा. मगर बगैर रेट घटाए ही फिर से बस स्टैंड की डाक करने की तिथि तय कर दी गई है. जिसे बस संचालक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें:पटना: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी, छात्रों को लगाया 35 करोड़ का चूना




