DumkaJharkhand

हार्डकोर नक्सली गंगा राय ने दुमका में किया आत्मसमर्पण

Dumka: सरकार की नक्सलियों के पुनर्वास के लिए चलाई जा रही मुहिम नई दिशा से प्रभावित होकर हार्ड कोर इनामी नक्सली गंगा प्रसाद राय ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. नक्सली गंगा प्रसाद राय ने रेगुलर रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया है. गंगा राय ने डीआईजी सुदर्शन मंडल,एसपी अम्बर लकड़ा,डीसी रवि शंकर शुक्ला, डीआईजी टी. दोरजी एसएसबी गया बिहार, कमाडेंट एम के पांडेय एसएसबी के सामने हथियार डाले.

इसे भी पढ़ेंः  फूल सिंह को बनाएं जैक उपाध्यक्ष, दें सारी सुविधाएं : झारखंड हाईकोर्ट

संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि 2019 में पुलिस के हाथों मारा गया दुर्दांत इनामी नक्सली एरिया कमांडर सुखदेव राय उर्फ ताला राय के साथ गंगा राय 2014 से काम कर रहा था. गंगा राय ने 2016 में काठीकुंड में विस्फोटक मामले में और आमपाड़ा में लेवी लेने के लिए नक्सलियों के हमला करने के मामले में वांछित था. नक्सली गंगा राय काठीकुंड, शिकारीपाड़ा और सुंदरपहाड़ी में सक्रिय था. डीआईजी ने कहा कि नक्सली गंगा को एक लाख दिया गया. सरकार की पुनर्वास नीति के उसे तत्काल तीन लाख दिए पंद्रह रुपये दिए जाएंगे. सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे कुल दस लाख की राशि मिलेगी.

इसे भी पढ़ेंः  बिजली कंपनी का सर्वर ठप , पटना समेत कई शहरों में ऑनलाइन बिल जमा करने में परेशानी

वही इस मामले में एसएसबी के डीआईजी टी दोरजी ने भटके हुए युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत वे मुख्य धारा में लौट आयें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जंगल में ज्यादा दिनों तक नहीं बच पाएंगे. हम उन्हें ढूंढ कर खत्म कर देंगे. ज़िले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने अपील किया कि भटके हुए युवा पुनर्वास नीति लाभ उठाते हुए मुख्य धारा में लौट कर अपने भविष्य को खुशहाल बनायें.

इसे भी पढ़ेंः पंचायतों को एक्सटेंशन पर फैसला जल्द, दिसंबर में करायेंगे चुनाव: आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button