
Giridih : गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाना क्षेत्र के सतकटिया जंगल से हार्डकोर नक्सली ब्रह्मदेव उर्फ सोनाराम हेम्ब्रम को धर दबोचा. गिरिडीह एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर जंगल में नक्सलियों के चार बड़े बंकर को ध्वस्त कर, वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली एरिया कमांडर अजय महतो का सहयोगी रहा है.
इसे भी पढ़ें- शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीने को पानी भी नहीं दिया, मामला दर्ज
बरामद सामग्री
963 कारतूस, 4 डेटोनेटर, वॉकी टॉकी, नक्सली बैच, नक्सली साहित्य समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




