
Shrinagar: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. वही कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रविवार रात भर मुठभेड़ चली. जिसके सोमवार सुबह एक आतंकवादी को जवानों ने मार गिराया. हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ेंः शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीने को पानी भी नहीं दिया, मामला दर्ज
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है . कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रविवार देर रात इलाके को घेर लिया. जिसके बाद सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद सुरक्षाबलों की आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गयी. खबर लिखे जाने तक अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है.
वहीं 6 जून को भी घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




