JharkhandNEWSRanchi

गुरवाणी क्लास का समापन, 48 बच्चों ने लिया हिस्सा

Ranchi: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा 30 मई से आरंभ हुई गुरवाणी क्लास का आज समापन हो गया. 12 दिनों तक चली इस गुरवाणी क्लास में जत्था के सदस्यों द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगों को गुरमुखी भाषा लिखना एवं पढ़ना सिखाया गया. जत्था द्वारा आयोजित इस क्लास में तीन वर्ष की आयु से पंद्रह वर्ष की आयु तक के 48 बच्चे शामिल हुए. उन्हें गुरमुखी लिखना और पढ़ना सिखाया गया. बच्चों को गुरुमुखी सिखाने में जत्था के गोल्डी मिढ़ा, मुकेश मुंजाल,दीपू खत्री,मिताली तेहरी एवं रिशा मुंजाल ने सक्रिय भूमिका निभायी. शिविर में शामिल हुए सभी सदस्यों को जत्था द्वारा गिफ्ट प्रदान किए गए.

गुरवाणी प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में

संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा यह गुरमुखी क्लास हर वर्ष बच्चों के समर वैकेशन में आयोजित की जाती है. जत्था द्वारा आगामी सितंबर माह में गुरवाणी कंपटीशन कराया जाएगा, जिसका सिलेबस भी जत्था के मनीष मिढ़ा द्वारा तैयार किया जा रहा है और इसमें सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं.

Related Articles

Back to top button