Crime NewsGumlaJharkhand StoryNEWSRanchi

गुमला: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Ranchi/Gumla:  गुमला जिले के असनी नवाटोली में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. बरिसा नकटी कुंबाटोली ताड़बांध तालाब में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना पर गुमला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों नाबालिग छात्राओं को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अनिमा कुमारी, सरोज कुमारी और मोनिका कुमारी के रुप में की गई है. सभी 9 से 12 साल के बताये जा रहे है.

इसे भी पढ़ें: मुठभेड़ में शामिल जांबाजों को सलाम करने चतरा पहुंचे डीजीपी, कहा सरेंडर करें नक्सली नहीं तो होंगे ढ़ेर

जानकारी के अनुसार तीनों नकटी बरिसा स्कूल गयी थी, महावीर जयंती को लेकर स्कूल बंद था. तीनों स्कूल से लौटकर घर पहुंची और तालाब में नहाने के लिए एक साथ निकल पड़ी. नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब गये. नदी के किनारे कपड़ा धोने गई एक महिला ने तीनों को डूबते देख घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. घटना की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. एक साथ तीन मासूमों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया. लोग शोक में डूब गए हैं.

Related Articles

Back to top button