Crime NewsJamshedpurJharkhand

Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू निवासी गुलशन कुमार चौधरी की हत्या के आरोपी  इमरान की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी हो गई. शनिवार को पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष कई राज खोले थे. उसने पुलिस को बताया था कि एक दिन पहले सभी ने नशा किया था. उस वक्त गुलशन ने उसका मोबाइल और कुछ रुपये चुरा लिए थे. दूसरे दिन ही उसने गुलशन की हत्या का प्लान बना लिया था.

शाम को उसने अपने साथियों के साथ मानगो चौक के पास गुलशन को पकड़ा और अपने साथ जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित अपने घर से पास झाड़ियों में ले गया. यहां पहले गुलशन को घर में फोन कर रुपयों की मांग करने को कहा, पर गुलशन ने अपने घरवालों को उसका नाम बता दिया. पकड़े जाने के डर से अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले तो गुलशन की पिटाई की और फिर जब वह अधमरा हो गया तो पत्थर से उसका सिर कूचकर हत्या कर दी. शव को झाड़ियों में छुपाने के बाद गुलशन की बाइक को मस्जिद के पास खड़ी कर दूसरे दिन बिहार भाग गया था.

22 मई की रात अपहरण कर कर दी गई थी गुलशन की हत्या
22 मई की रात को गुलशन कुमार चौधरी की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शमशाद, समीर अहमद, परवेज अंसारी, मोहम्‍मद साकिब और दानिश खान को गिरफ्तार किया था जबकि हत्या का मुख्य आरोपी इमरान फरार चल रहा था. 30 मई को इमरान ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सात वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला 54 वर्षीय ऑटो चालक दोषी करार, 13 जून को अदालत सुनाएगी सजा

Related Articles

Back to top button