Dhanbad

देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही हैः कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 1950 किमी राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम 1700 किमी से अधिक पूरी हो चुकी है. इसी कड़ी में बुधवार को धनबाद और बोकारो में जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन हुआ. जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं. हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं. राहुल गांधी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए 4000 किमी की पैदल यात्रा की. जिससे भाजपा में बैचेनी छा गई और राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई क्योंकि वे लगातार गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की बात करते हैं. इसलिए केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार बैचेन हो गई. उन्हें अपनी सत्ता जाने का डर सताने लगी और वे सत्य को दबाने का प्रयास करने लगे. उन्होंने कहा कि देश असत्य के रास्ते पर चल पड़ा है अगर आप केन्द्र में बैठी सरकार से सवाल करेंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा. देश में अघोषित आपातकाल लागू है.

प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ और साजिश पर ही भरोसा और विश्वास करते हैः राजेश ठाकुर

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ और साजिश पर ही भरोसा और विश्वास करते हैं. देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अडानी के फार्म में 20 हजार करोड़ कहां से आये, किसका पैसा है इस पर कहीं कोई जांच नहीं हो रही है. लेकिन विपक्ष और आम जनमानस को इडी और सीबीआई से डराया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री झूठ के बदौलत राजनीतिक कर रहे हैं. कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक देश मंश रहने वाले लोगों की लडाई लडता आया है और हम आगे भी लडते रहेंगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म इसलिए की गई कि उन्होंने प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया. उन्होंने अडानी मोदी के गठबंधन पर आवाज उठायी. राहुल गांधी ने एलआईसी और एसबीआई के डूबने का कारण प्रधानमंत्री से पूछा.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर प्रदेश संगठन प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया.

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, धनबाद जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, मदन महतो वैभव सिन्हा, मनोज यादव, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज गजेंद्र सिंह, मुख्तार खान, आमिर हाशमी, रामगोपाल भुवानियां, अब्दुल करीम अंसारी अशोक सिंह, संजय महतो, दुर्गादास बीके सिंह, राजेश्वर सिंह यादव मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: भूमि विवाद में गोलीबारी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button