JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

ओल्ड पेंशन योजना लेने के लिए छह बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी, वित्त विभाग ने संकल्प जारी किया

Special correspondent

Ranchi: पिछले महीने हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले के बाद राज्य में पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए छह बिंदुओं पर आधारित गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इस संबंध में एक अगस्त को संकल्प जारी किया है. इसका सीधा लाभ तत्काल वैसे 2000 रिटायर कर्मियों को मिलेगा जो सेवानिवृत होने के बाद पेंशन का विकल्प चयन नहीं कर पा रहे थे. वहीं, बाद में 1.25 लाख से अधिक कर्मियों को भी ओल्ड पेंशन का विकल्प चयन के बाद लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: नए गाइडलाइन से सबको पुरानी पेंशन पाने का रास्ता साफ, तत्काल 2000 रिटायर सरकारी कर्मी और भविष्य में 1.25 लाख कर्मियों को मिलेगा फायदा

पुरानी पेंशन स्कीम राज्य के सभी सरकारी अधिकारी- कर्मी,सेवानिवृत अधिकारी-कर्मी व मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को भी मिलेगा. इसके तहत एक सितंबर 2022 के पूर्व सेवानिवृत वैसे कर्मी जिन्हें एनपीएस राशि का भुगतान नहीं हुआ, के लिए ओल्ड पेंशन लेने के लिए गाइडलाइन दिया गया है. ऐसे राज्य कर्मी अपने निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के माध्यम से अपने कार्यालय प्रधान, नियुक्त प्राधिकार के समक्ष एनपीएस निकासी प्रपत्र एवं शपथ पत्र जमा करेंगे कि वे पुरानी पेंशन पाने के लिए इच्छुक हैं तथा वित्त विभाग के द्वारा पांच सितंबर 2022 को जारी आदेश के सभी नियमों का पालन करेंगे.

इसके साथ ही अब राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार की न्यू पेंशन योजना के बजाए झारखंड सरकार द्वारा फिर से लागू ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ ले सकेंगे. सरकारी अंशदान व लाभांश की राशि उन्हें वापस करनी होगी. जीपीएफ खाता अब फिर से खुलेगा. पेंशन पोर्टल में जाकर कर्मियों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन करना होगा. हर बिंदुओं पर विस्तृत गाइडलाइन दी गयी है.

इन्हें मिलेगा ओल्ड पेंशन

1.इसके तहत एक सितंबर 2022 के पूर्व सेवानिवृत वैसे कर्मी जिन्हें एनपीएस राशि का भुगतान नहीं हुआ, के लिए ओल्ड पेंशन लेंगे.
2. 1 सितंबर 2022 के पूर्व सेवानिवृत वैसे कर्मी जिन्हें एनपीएस राशि का भुगतान हो चुका है, के लिए पेंशन प्राप्ति के लिए प्रक्रिया निर्धारित की गयी है.
3.वैसे कर्मी जो 1 सितंबर 2022 के उपरांत सेवानिवृत हुए हैं उया होंगे और उन्हें पुरानी पेंशन योजना के तहत भविष्य निधि लेखा संख्या आवंटित हो गया है.
4.वैसे कर्मी जिन्हें पुरानी पेंशन योजना के तहत भविष्य निधि लेखा संख्या आवंटित होचुकी हैं तथा सेवाकाल में ही दिनांक एक सितंबर 2022 को उया उसके बाद मृत्यु हो गयी है.
5. 1 दिसंबर 2004 से 31 अगस्त 2022 के मध्य वैसे एनपीएस कर्मी जिनकी मृत्यू सेवानिवृति के बाद हो गयी हो. ऐसे कर्मियों के सरकारी अशंदान की राशि एवं उस पर प्राप्त लाभाांश की राशि वापस करने के बाद पारिवारिक पेंशन परिजनों को दिया जा सकेगा.
6. एक सितंबर 2022 से 15 मार्च 2023 तक की अवधि में सेवानिवृत, मृत वैसे एनपीएस कर्मी जिन्हें नई अंशदायी पेंशन योजना या पुरानी पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। ऐसे कर्मी भी सरकारी अंशदान की राशि व लाभांश की राशि वापस कर पुरानी पेंशन पाने के हकदार होंगे.

Related Articles

Back to top button