NEWSWING
Ranchi, 03 November : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक एक ठेलेवाले फुटपाथ दुकानदार को टक्कर मार दिया. अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की रात लगभग दस बजे ठेले में टक्कर मारा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका ठेला उलट गया और पूरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, ठेले पर रखा हुआ सारा सामान भी गिर गया. ट्रक के टक्कर से ठेले पर दुकान लगाने वाले व्यक्ति को चोटें आई है. ठेले में टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके पर से फरार हो गया. वहीं, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है.




