
Ranchi : उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शनधारियों को दूसरी रिफिल भी सरकार देगी जिसकी शुरुआत 23 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन होगी. मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी.
सीएम ने बताया कि अब तक राज्य में 29 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है. और 14 लाख परिवारों को 30 सितंबर तक गैस कनेक्शन दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : फोटोग्राफर का सिर फोड़ा, संवाददाता की बाइक तोड़ दी…क्या कांग्रेस एक हुड़दंगी पार्टी है…
नये आवासों में बनवायें शौचालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर बन रहे हैं, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत बिजली, पाइपलाइन के माध्यम से पानी, एलपीजी गैस कनेक्शन आदि भी उपलब्ध करायें.
उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में उज्जवला दीदी बनायें. शहरी क्षेत्रों में इइएसएल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगायें. दो अक्टूबर 2019 तक पूरे देश को स्वच्छ भारत के तहत ओडीएफ करना है. झारखंड में लक्ष्य पूरा हो गया है. फिर भी जो नये आवास बन रहे हैं या जहां अभी तक शौचालय नहीं बना है, वहां जल्द शौचालय बनवायें.
इसे भी पढ़ें : राज्य शिक्षा परियोजना ने बदले 1248 कर्मियों के पदनाम, सता रहा आउटसोर्सिंग का भय
25 सितंबर तक 57 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत की शुरुआत प्रधानमंत्री ने झारखंड से पिछले साल की थी. झारखंड में केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयास से 57 लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है. अब तक 25 लाख परिवारों का गोल्डन कार्ड बन चुका है. बाकी बचे परिवारों का गोल्डन कार्ड सरकार बनवाकर देगी. इसके लिए भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि 16 अगस्त से यह अभियान शुरू किया जायेगा. 25 सितंबर तक सभी को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनायी जायेगी.
सभी निकायों में वाटर हार्वेटिंग को अनिवार्य करें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा पानी की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसके लिए जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर देने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने जल प्रबंधन के लिए झारखंड में हो रहे प्रयासों की सराहना की है. प्रगति पोर्टल में भी प्रधानमंत्री जी ने मुख्य सचिव से झारखंड के प्रयासों की सराहना की है. इसे बढ़ावा देने के लिए सभी निकायों में वाटर हार्वेटिंग को अनिवार्य करें. अभियान चला कर वृक्षारोपण करें.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने कहा, अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी है, देश में मंदी की आहट




