
Durgapur : शहर के शोभापुर ग्राम इलाके में गुरुवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया. आरोप है कि तृणमूल कर्मियों ने इसमें बाधा डाली. उनके सदस्यता फॉर्म को नष्ट कर दिया. इसके बाद टकराव की स्थिति बन गयी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे तथा स्थिति नियंत्रित की. भाजपा आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील किस्कु ने बताया कि इलाके में पार्टी का सदस्यता अभियान शांतिपूर्ण चल रहा था. अचानक स्थानीय तृणमूल नेता शिवाजी मुंडा के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मी पहुंच गये तथा सदस्यता अभियान रोक दिया.
सदस्यता फॉर्म फाड़ कर फेंक दिये
सदस्यता फॉर्म फाड़ कर फेंक दिये तथा बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों ने उनका जोरदार विरोध किया. जिसके बाद सभी भाग गये. इस संबंध में तृणमूल नेता श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा के कर्मी सदस्यता अभियान के नाम पर लोगो को परेशान कर रहे थे. उन्होंने एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बदसलूकी की. घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा लोगो को समझा कर मामला शांत किया. इलाके में तनाव है. पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है
इसे भी पढ़ेंः भाजपा हमेशा ममता बनर्जी के कार्यों की नकल करती है : विधि मंत्री मलय घटक

सदस्यता फॉर्म फाड़ कर फेंक दिये


