DhanbadJharkhand

राज्यपाल रमेश बैस 3 दिसंबर को धनबाद में अग्नि प्रभावित एरिया का दौरा कर कोयला उत्पादन देखेंगे

Dhanbad : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस 3 दिसंबर को धनबाद पहुंचेंगे. वे झरिया के बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया के अग्नि प्रभावित आरके ट्रांसपोर्ट आउटसोर्सिंग जाएंगे. जहां वी पॉइंट से कोयले के उत्पादन को देखेंगे. कोयला उत्पादन देखने के लिए जीरो सिम में भी जा सकते हैं. आउटसोर्सिंग स्थल पर राज्यपाल लगभग 2 घंटा रहेंगे.  इस दौरान 3 भारी वाहन का उद्घाटन भी करेंगे. जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ है.

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल रमेश बैस रांची से सड़क मार्ग से धनबाद आएंगे . 1 बजे धनबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 2:30 बजे आउट सोर्सिंग स्थल पहुंचेंगे. जहां 2 घंटे रुकेंगे फिर वापस सर्किट हाउस जाएंगे.  इसके बाद धनबाद क्लब में निजी प्रोग्राम में भाग लेंगे और रात में धनबाद के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. सुबह 11 बजे रांची लौट जाएंगे.

 

जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से सिटी एसपी, एसडीएम, ट्रैफिक डीएसपी, सिंदरी डीएसपी तैयारी का जायजा लेने पहुंचे. सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को आउट सोर्सिंग में राज्यपाल महोदय का आगमन है,  जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में झारखंड की टीम से होना है शामिल, तो 5 दिसंबर को ट्रायल में लें भाग

 

Related Articles

Back to top button