
Ranchi : रांची में U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है. 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खेल गांव में इसे आयोजित किया जायेगा. इसमें झारखंड की टीम भी शामिल होगी. राष्ट्रीय स्तर के इस चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम का ट्रायल 5 दिसम्बर को गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव (होटवार, रांची) में होगा. झारखंड कुश्ती संघ के मुताबिक तृतीय झारखंड राज्य U-15 बालक फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह ट्रायल का आयोजन 5 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से होगा.
इस प्रतियोगिता में 2006, 2007, एवं 2008 की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट, पैरेंटल सर्टिफिकेट साथ लाना होगा.
इसे भी पढ़ें:सरकार से शेयर करें आदर्श बजट का आइडिया, ‘हमर अपन बजट’ एप का करें इस्तेमाल
किन किन बातों का रखना है ध्यान
कुश्ती संघ के मुताबिक खिलाड़ियों को ट्रायल और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना होगा. आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और पासपोर्ट साइज फोटी भी साथ में लाना अनिवार्य होगा. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान ही रांची खेल गांव में ही आयोजित होने वाले U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.
अलग अलग जिले के सपोर्टिंग स्टाफ एवं खिलाड़ियों को कोविड-19 डबल डोज का सर्टिफिकेट अथवा कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की कॉपी साथ लानी होगी. अधिक जानकारी के लिए बबलू कुमार के फोन नंबर 7352141434 पर संपर्क किया जा सकता है.
खिलाड़ियों का भार वर्ग ऐसे रहेगा
बालक (फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन)
- 1-38kg
- 2-41kg
- 3-44kg
- 4-48kg
- 5-52kg
- 6-57kg
- 7-62kg
- 8-68kg
- 9-75kg
- 10-85kg
इसे भी पढ़ें:निशिकांत दुबे के फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हाइकोर्ट में 6 जनवरी को होगी सुनवाई
बालिका भार वर्ग
- 1-33kg
- 2-36kg
- 3-39kg
- 4-42kg
- 5-46kg
- 6-50kg
- 7-54kg
- 8-58kg
- 9-62kg
- 10-66kg
इसे भी पढ़ें:रांची-जमशेदपुर में 450 करोड़ रुपये की टीडीएस गड़बड़ी के मामले : एचके लाल




