Giridih

गिरिडीह : तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़क की खराब हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई सड़क

Giridih : तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़क की खराब हालत को देखते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क बनाने की शुरूआत की. इसकी शुरुवात लोटस पब्लिक स्कूल के संचालक पंकज कुमार गुप्ता ने की. जिसके बाद ग्रामीणों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया.

ग्रामीणों ने इस दौरान खेतको, अलगडीहा होते हुए हजारीबाग व बोकारो जिले को जोड़ने वाली सड़क को बनाया. बता दें कि 4 साल पहले इस सड़क की मरम्मती की गई थी.

इस काम में पंकज कुमार गुप्ता ने अपने नीजि खर्च से तीन हाइवा डस्ट मंगवाया था. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सड़क के गड्ढे को भरा गया.

 

इसे भी पढ़ें : Giridih: दहेज प्रताड़ना के आरोप में भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button