
Bhopal: मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने एक बार फिर सीएम कमलनाथ को 17 मार्च को बहुमत साबित करने को कहा है.
राज्यपाल ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि यदि कमलनाथ सरकार बहुमत साबित नहीं करेगी तो यह माना जायेगा कि सरकार अल्पमत में है.
इसे भी पढ़ें- MP_Crisis: राजभवन में BJP विधायकों की परेड, फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज ने SC में दाखिल की याचिका
बहुमत का फैसला फ्लोर टेस्ट से ही

अपने पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल नहीं करने के लिए जो तर्क और सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया है, वह अर्थहीन है. किसी भी सरकार के बहुमत रहने का फैसला सिर्फ विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के माध्यम से ही हो सकेगा.
इससे पहले सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिख कर फ्लोर टेस्ट रोकने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में फ्लोर टेस्ट कराना अलोकतांत्रिक होगा.
इसे भी पढ़ें – #Fear_Of_Corona : शेयर बाजार में कोहराम जारी, सेंसेक्स 2600 अंकों से ज्यादा लुढ़का
बीजेपी विधायकों को फिर मानेसर भेजने की तैयारी
इस बीच खबर ये आ रही है कि बीजेपी विधायकों को फिर से भोपाल से मानेसर भेजने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि इस मामले में भाजपा द्वारा दाखिल याचिका पर मंगलवार को सर्वोच्च अदालत में सुनवाई भी होनी है.
इससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन के सामने बीजेपी विधायकों की परेड करायी गयी. शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को 106 बीजेपी विधायकों की लिस्ट सौंपी.
इसे भी पढ़ें – #IndiaFightsCorona: विश्व भर की अधिकतर विमानन कंपनियां मई के अंत तक दिवालिया हो सकती हैं



