JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, शनिवार को लेंगे शपथ

Ranchi: झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे. शनिवार को सुबह 11:30 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाएंगे. रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत डीजीपी एवं कई आलाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी पहुंची है. सीएम हेमंत ने राज्यपाल दंपती को बुके देकर स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: झामुमो-कांग्रेस की महागठबंधन सरकार ने झारखंड को विकास के सभी मानकों में पीछे कर दिया: सुदेश कुमार महतो

Related Articles

Back to top button