Crime NewsJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

राज्यपाल और सीएम ने शहीद जवान को CRPF कैंप में दी श्रद्धांजलि, IED की चपेट में आने से हुई थे शहीद

Ranchi: चाईबासा के टोटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका और सरजबुरु के बीच स्थित आईईडी की चपेट में आने से शहीद हुए कोबरा बटालियन 209 के जवान राजेश कुमार को सीएम और राज्यपाल ने श्रद्धांजलि दी. शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने धुर्वा सेक्टर-2 स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में श्रद्धांजलि दी. राजेश कुमार मूलरूप से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के चहुरा थाना क्षेत्र के मदेली रावेली गांव के निवासी थे.

क्या हुई थी घटना

बता दें कि गुरुवार को 12 से 12.15 बजे के बीच में टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू के बीच में जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 03 आईईडी को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN के इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार एवं जीडी राजेश कुमार आईईडी की चपेट में आने से जख्मी हुए है. पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी और जवान को बेहतर ईलाज के लिये रॉची भेजा गया. जहां इलाज के दौरान राजेश कुमार की मौत हो गई.

कई इनामी नक्सली इलाके में हैं सक्रिय 

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिल बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. सूचना पर नक्सली के विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिये चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

गुरुवार को एक संयुक्त अभियान टोन्टो थाना क्षेत्र स्थित सरजोमबुरू, तुम्बाहाका के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया. अभियान के दौरान तुम्बाहाका गाँव के आस-पास जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी L.ED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (31 Spike Holes एवं 250 Spike ) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.

Related Articles

Back to top button