JharkhandRanchi

भाजपा के दबाव के कारण सरकार ने कोरोना पर उठाये कदमः प्रतुल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि भाजपा के द्वारा लगातार बनाये गये दबाव के कारण सोमवार को सरकार ने आखिरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों, मॉल, कॉलेजों, पार्क, सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया.

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 13 तारीख को ही इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया था.

इसे भी पढ़ें – #IndiaFightsCorona: झारखंड के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, क्लब व पार्क 14 अप्रैल तक बंद किये गये

विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव

प्रदेश भाजपा भी इस मुद्दे पर लगातार मुखर रही थी. विधानसभा में भाजपा के विधायक अनंत ओझा द्वारा इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव भी लाया गया था.

आखिरकार सरकार की नींद टूटी और उसने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बड़ा एहतियाती कदम उठाया. इस कदम का स्वागत करते हुए कहा प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में हमेशा रहेगी और जहां उसे सरकार की कमियां दिखेंगी, वह उसका ध्यान आकृष्ट करेगी.

इसे भी पढ़ें –# Kolkata: बंगाल सरकार ने लागू किया महामारी कानून, 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button