
Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कोरोना मरीजो के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है. जो ऑक्सीजनयुक्त और पूरी तरह कोरोना संबंधित एहतियातों के पालन के साथ सुरक्षित होगा. विधायक जायसवाल ने बताया कि एंबुलेंस मंगलवार की सुबह से चालू हो जाएगा.
इसे भी पढें :बक्सर के चौसा में गंगा नदी में तैर रहीं 45 लाशें, इलाके में सनसनी
एंबुलेंस के माध्यम से हजारीबाग शहर और हजारीबाग के आसपास के ग्रामीण इलाके के लोगों को अस्पताल पहुंचाना और अस्पताल से घर पहुंचाने की सुविधा मुफ्त होगी.
जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस की कमी है. मनमानी किराया वसूली को देखते हुए पब्लिक सेवा में यह एंबुलेंस दी जा रही है.
इसे भी पढें :अच्छी खबरः 14 मई से 18 प्लस का वैक्सीनेशन




