News Wing
Japan, 31 October: चौथे क्वार्टर में हुए दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए आज मलेशिया को 2 . 0 से हराया.
भारत ग्रुप चरण में नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहा
भारत ग्रुप चरण में नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहा. वंदना कटारिया ( 54वां मिनट ) और गुरजीत कौर ( 55वां मिनट ) ने गोल किये. पिछले मैच में भारत ने चीन को 4 . 1 से हराया था.
भारत को एक और मलेशिया को दो पेनल्टी कार्नर दिये गए
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एहतियात के साथ खेला. मलेशिया ने रक्षात्मक हाकी दिखाई जबकि भारतीय टीम ने कोई गलती किये बिना मौकों का इंतजार किया. मलेशिया को दूसरे क्वार्टर के शुरूआती मिनटों में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रजनी इतिमार्पू ने उस पर गोल नहीं होने दिया. अगले कुछ मिनट में दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिले. भारत को एक और मलेशिया को दो पेनल्टी कार्नर दिये गए लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका.
पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई
मलेशिया को तीसरे क्वार्टर में भी पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका. चौथे और आखिरी क्वार्टर में कटारिया ने 54वें मिनट में मैदानी गोल किया. अगले मिनट में ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.




