JharkhandRamgarhRanchi

एएसआई की मौत के बाद हटाये गए रामगढ़ एसपी, डीजीपी ने टाउन थाना प्रभारी को किया निलंबित

Ranchi: रामगढ़ में एएसआई राहुल कुमार सिंह की मौत के बाद राज्य सरकार ने रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार को हटा दिया है. उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रामगढ़ जिले के टाउन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है.  साथ ही निलंबित थाना प्रभारी अजय कुमार साहू से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है जारी आदेश के मुताबिक 21 जुलाई एएसआई राहुल कुमार सिंह (यातायात रामगढ़) की अस्वभाविक रूप से मृत्यु हो गई है. आरोप लग रहे हैं कि उक्त एएसआई की रामगढ़ टाउन थाना में पदस्थापन के दौरान प्रभारी रामगढ़ टाउन थाना अजय कुमार साहु के द्वारा लगातार किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा था. इसके आलोक में अजय कुमार साहु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है एवं आदेशित किया जाता है कि इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अंदर समर्पित करें.

Related Articles

Back to top button