
Ranchi: सिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 24 घंटे के अंदर ही गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया के पति के हत्यारे के आरोपी का पता लगाकर आरोपी की गिरप्तारी कर ली है. जिसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते 9 मई मंगलवार को अपराह्न एक बजे श्रवण कुमार मुण्डा (40 वर्ष) पास के तलाब में शौच करने गये थे तथा उसकी पत्नी घर के आंगन में काम कर रही थी इसी वक्त उसी गाँव के रविन्द्र मुण्डा आया तथा महिला के हाथ पकड़ कर बोला कि तुम हमसे बात क्यों नहीं करती हो तथा यह बोलते हुए अपने पास से चाकू निकालकर महिला पर हमला कर दिया. महिला ज़ख्मी होने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो रविन्द्र मुण्डा घर से निकलकर भाग गया. इसी दरमियान घर से निकलकर रविन्द्र मुण्डा को खोजने उस तलाब की ओर गया जहाँ श्रवण कुमार मुण्डा शौच कर रहे थे मौके पर पहुंचकर अचानक उसने श्रवण कुमार मुण्डा पर भी चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया तथा पास के जंगल की ओर भाग गया. जख्मी श्रवण कुमार मुण्डा का कुछ ही देर के बाद मृत्यु हो गयी. जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है. पीड़ित महिला गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया है वहीँ उनका मृतक पति पूर्व पंचायत समिति सदस्य रहे थे.




