JharkhandKhas-KhabarLead NewsRanchi

आखिर ऐसा क्या हुआ कि झारखंड के IPS अजित पीटर डुंगडुंग को यूपी में एक सिपाही को बोलना पड़ा कि तुम्हें वर्दी पहनने का अधिकार नहीं

Ranchi: यूपी के रामपुर उपचुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात झारखंड कैडर के आईपीएस अजीत पीटर डुंगडुंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. झारखंड जगुआर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग रामपुर उपचुनाव में बतौर पुलिस ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त हैं. वायरल विडियो में अजीत पीटर डुंगडुंग एक पुलिस कर्मी को जोर से डांटते हुए दिखायी दे रहे हैं. वो डांटते हुए कह रहे हैं कि “तुम लंच करो या जो भी करो. तुम इन लोगों को क्यों रोक रहे हो. तुम सॉरी क्या बोल रहे हो. तुम लोगों को वर्दी पहनने का अधिकार नहीं है.”

जानें क्या था मामला

झारखंड कैडर के आईपीएस अजित पीटर डुंगडुंग को उपचुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर यूपी के रामपुर भेजा गया है. वो जब एक वोटिंग बूथ पर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि कुछ सिपाही जो वर्दी में थे वोटर्स को बुथ में जाने से रोक रहे थे. ऐसा होता देख वो आग-बबूला हो गए और सिपाही पर भड़क गए. ऐसा होने के बाद रामपुर एसपी ने मामले में कार्रवाई की. एसपी ने उस सिपाही को मतदान कार्य से अलग कर दिया गया है. वहीं मामले की जांच का जिम्मा रामपुर एएसपी को दिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

देखें वीडियो, IPS ने क्या कहा सिपाही से

आजम को सजा सुनाये जाने के बाद सीट हुआ था खाली

अब्दु्ल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के वजह से रिक्त हुई थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे. 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुना दी थी. इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायक रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था. चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान किया था. उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अप्रैल तक चली थी. उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया था.

इसे भी पढ़ें: पेंडिंग केस की संख्या बढ़ने से कैदियों की संख्या बढ़ रही है,कई बेगुनाह जेल के अंदर हैं जो राज्य और देश के लिये बेहतर नहीः मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button