JharkhandRanchi

आपकी समस्याओं को दूर करने आपके द्वार पर आ रही है सरकार : मुख्यमंत्री

हेमंत ने पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से की पूजा

Ranchi: सरना आदिवासियों के लिए ललपनिया स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ सदियों से संथाली आस्था, गौरवशाली अतीत, परंपरा, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक रहा है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में ना सिर्फ झारखंड बल्कि देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं और विशेष अनुष्ठान में शामिल होते हैं. कोरोना महामारी के कारण यहां पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ पूजन अनुष्ठान हुआ.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और पुत्रों के साथ पूरे विधि विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने यहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया.

इसे भी पढ़ें :नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगाया आरोप, कहा, नाबालिग थे तभी लिया था बार का लाईसेंस

जनता की उम्मीदों, जरूरतों और गतिविधियों के अनुरूप बनायी जा रही है कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद पिछले 20 सालों में झारखंड की जनता की उम्मीदों का कोई ख्याल नहीं रखा गया. हमारी सरकार ने यहां के सभी वर्ग और तबके के लोगों की आकांक्षाओं और उनकी गतिविधियों को प्राथमिकता में रखकर कार्य योजना बना रही है.

उसे धरातल पर लागू करने का काम किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके.

इसे भी पढ़ें :दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान AB de Villiers ने क्रिकेट को कहा अलविदा

आपकी समस्याओं को दूर करने आपके घर आ रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है.

इस कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर तक आपकी समस्याओं के निष्पादन तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आपको दिलाने के लिए सरकार आपके द्वार पर आ रही है.

रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस सिलसिले में इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया गया है और बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी देने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

वहीं, स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई अन्य कार्यक्रमों को शुरू किया है. इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपनी जीविका के साथ साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :Chandra Grahan: 580 वर्षों बाद आज शुरू हुआ सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें देश में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा

हड़िया- दारु बेचना छोड़ें, सरकार आपको रोजगार देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबी की वजह से खासकर आदिवासी महिलाएं हड़िया- दारू बेचने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना शुरू की गई है.

हड़िया-दारू बेचने का काम छोड़ने वाली महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम सरकार करेगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की गई है.

इसके तहत आयकर दाताओं को छोड़कर 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है.

लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति, नियुक्ति पत्र का किया वितरण

बोकारो जिले में विभिन्न सरकारी विभागों में 92 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. वहीं, 189 लोगों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का कार्य अंतिम चरण में है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसके अलावा 5 लाभुकों को भूमि पट्टा,4 आजीविका सखी मंडलों को मिनी ट्रैक्टर, 2 मत्स्यजीवी सहयोग समिति को मोटर चलित नाव, 2 लाभुकों को गाय, 3 लाभुकों को केसीसी, 2 महिला स्वयं सहायता समूहों को पूंजी के रूप में 5.72 करोड़ रुपये, 3 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मान के अलावा लाभुको को वृद्धावस्था, विधवा, राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Palamu: कृषि कानून वापस लेने पर मना जश्न, वामदलों ने की मांग- शहीद किसानों को मिले 50-50 लाख मुआवजा और नौकरी

Related Articles

Back to top button