Lead NewsNational

Chandra Grahan: 580 वर्षों बाद आज शुरू हुआ सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें देश में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा

New Delhi : साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में आज (19 नवंबर) को दिखाई देगा. दुनिया के कई अन्य देशों में भी यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. 2021 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा.

इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्या दा इसे भी पढ़ें :
होने के कारण 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि ज्या्दा रहेगी.

ये है चंद्र ग्रहण का समय

आंशिक चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष (19 नवंबर) को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा. असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें : Palamu: कृषि कानून वापस लेने पर मना जश्न, वामदलों ने की मांग- शहीद किसानों को मिले 50-50 लाख मुआवजा और नौकरी

कार्तिक पूर्णिमा 2021

पिछले साल की तरह ही इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. यह एक शुभ दिन है जहां भक्त गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. भारत से दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण नवंबर 2022 में होगा.

21वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार ही हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : जुगसलाई बाटा चौक पर खिलौना दुकान में छत काटकर चोरी, चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना

अधिकांश रूप से इन क्षेत्रों में दिखाई देगा

आंशिक चंद्र ग्रहण भारत समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया और यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. Timeanddate.com के अनुसार यह चंद्र ग्रहण अधिकांश रूप से यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर समेत विश्व के अनेक हिस्सों में देखने को मिलेगा.

बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, लेकिन इस दौरान तीनों खगोलीय पिंड अंतरिक्ष में एक सीधी रेखा नहीं बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Related Articles

Back to top button