Crime NewsRanchi

Ranchi: मेन रोड में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Ranchi: राजधानी रांची के मेन रोड में देर रात सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है. यह हादसा मेन रोड अंजुमन प्लाजा के सामने कार और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार रात एक बजे की है। मृतकों का नाम मोहम्मद शमशाद और मोहम्मद जैद हैं। घायल व्यक्ति का नाम जिकरा परवीन है. बताया जा रहा है कि देर रात एक बजे अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया. इस घटना में स्कूटी दो हिस्सों में बंट गया। घटना में स्कूटी सवार शमशाद, जैद और जिकरा सड़क पर फेंका कर डिवाइडर से टकरा गए। घटना में शमशाद व जैद को सिर में गंभीर चोट लगी थी। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। वहीं जिकरा के कमर की हड्डी टूट गई.

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र राम प्रकरण: जानें क्यों बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को कहा- कांके में कराएं पागलपन का इलाज

इधर दुर्घटना के बाद काफी भीड़ जुट गई है. बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने घायल कार चालक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह कार चालक को भीड़ से बचाकर निकाला और रिम्स भेजा। जहां इलाज के दौरान मौत होने की खबर है. वहीं कुछ देर के लिए घटना स्थल पर काफी हो हंगामा हुआ है. काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुँच गई थी.भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया. दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाना ले गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि कार वाले बरियातू इलाके के रहने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button