
Ranchi : पीएम मोदी ने राजधानी रांची में शाम 7 बजे से रोड शो किया. इस रोड शो में उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ सकड़ों करे दोनों किनारों पर जमी थी. एयरपोर्ट से राजभवन जाते समय हिनू चौक से रातू रोड चौराहा तक उनका काफिला गुजरा. पीएम मोदी ने गाड़ी से उतर कर भाजपा नेताओं से मुलाकात की और जनता का अभिवादन स्वीकार किया. भीड़ ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अबकी बार 400 पार, जय श्रीराम के नारे जम कर लगाये. पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतर कर खुले रथ में चढ़ गये और उसके बाद आगे का रोड शो किया.
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी चाईबासा में जनसभा को किया संबोधित, कहा- SC, ST, OBC का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस






