JharkhandLead NewsRanchi

प्रेम जाल में फंसा कर पहले पति से कराया तलाक, 6 वर्षों तक लिव इन में रहते हुए शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Ranchi : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में किराये के घर में रहनेवाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसा कर पहले पति से तलाक कराया और फिर 6 वर्षों तक लिव इन में रहते हुए शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा. पीड़ित युवती नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी की रहनेवाली है, जबकि आरोपी युवक शाहिद खान उर्फ टिंकू रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया का रहनेवाला है. आरोपी ने जब शादी करने से साफ इंकार कर दिया तो पीड़िता महिला थाना पहुंची और एफआइआर दर्ज करायी.

दर्ज एफआइआर में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात आरोपी शाहिद खान उर्फ टिंकू से हिंदपीढ़ी में हुई थी.

इसे भी पढ़ें:वर्तमान सरकार में झारखंड में सुरक्षित नहीं बीजेपी कार्यकर्ताः डॉ आशा लकड़ा

दोनों में बातचीत शुरू हुई थी जिसके कुछ दिन बाद ही प्रेम परवान चढ़ा और शाहिद के झांसे में आकर उसने अपने पति को तलाक दे दी. इसके बाद आरोपी शाहिद उसे अपने साथ लिव इन रिलेशन में रखने लगा और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.

शारीरिक संबंध बनाने का जब भी वह विरोध करती तो शादी कर लेने की बात कहते हुए अपने विश्वास में लेकर मना लेता था. अचानक ही उसने शादी करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है और आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटा कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें:भाजपा युवा मोर्चा नेता सूरज सिंह की हत्या पर भाजपा में उबाल, दीपक प्रकाश ने कहा- हेमंत सरकार में अपराधियों के निशाने पर भाजपा कार्यकर्ता

लिव इन में रहते हुए दो बार गर्भवती हुई थी पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी शाहिद खान उर्फ टिंकू के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हुए वह दो बार गर्भवती हुई थी.

इस दौरान वह हमेशा शादी करने की बात कहती थी लेकिन आरोपी टालमटोल करते हुए बाजार से दवा लाकर जबरन उसे खिला देता था. दो बार गर्भवती होने के बाद भी आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया और शादी करने से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें:शिक्षकों के वेतन मामले पर हाइकोर्ट ने कहा- सचिव और निदेशक नहीं बना सकते कोई भी नियम, कैबिनेट स्वीकृति जरूरी

पेशे से कार मैकेनिक है आरोपी

आरोपी शाहिद खान उर्फ टिंकू पेशे से कार मैकेनिक है और एक निजी गैराज में काम करता है. टिंकू ने प्रेम जाल में महिला को फंसा कर रखने के दौरान ही लगभग 1 माह पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद पीड़िता से दूरी बनाना शुरू कर दिया.

शादी करने के लिए पीड़िता जब भी दबाव बनाती तो पिछले कुछ माह से बेरहमी से मारपीट करना भी शुरू कर दिया था. हालांकि इस दौरान वह लगातार पीड़िता को साथ ही रखता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था.

इसे भी पढ़ें:Ranchi पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button