
Ranchi: सांसद संजय सेठ के मुताबिक राज्य में बेटियां अपनी आबरू और जान की रक्षा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही हैं. झारखंड लव जिहादियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है. हर कोने से बेटियों पर अत्याचार, बलात्कार और उनकी हत्या की खबरें आ रही हैं. राज्य एक बहुत ही कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है. ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री अपने विधायकों के साथ पिकनिक मनाते हैं. उनके छोटे भाई और विधायक बसंत सोरेन अंडर गारमेंट्स खरीदने दिल्ली जाते हैं. सरकार को यह सब छोड़ लव जिहाद से जुड़ी घटनाओं की जांच एनआईए से करानी चाहिये.
इसे भी पढ़े: Chaibasa : झारखंड आंदोलन के वीर सपूतों को किया गया याद, मंत्री जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि
बेटियों की सुरक्षा पर गंभीरता दिखाए सरकार
सांसद ने कहा कि अभी सरकार को जनता के जख्मों पर मरहम लगाने जाना चाहिए. बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. अपराधियों को, लव जिहादियों को और ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सजा दिलाने के लिए काम करना चाहिए पर इसकी बजाये वह पिकनिक मना रही. मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. उनके भाई खरीदारी करने को दिल्ली घूमते रहते हैं. इससे पूर्व भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके हैं कि बलात्कार की अधिकतर घटनाएं फर्जी होती हैं. दरअसल यह कांग्रेस और कांग्रेस की सोच वाली सभी पार्टियों की मानसिकता है. इनके लिए बेटियों की कोई कीमत नहीं. बेटियों के जान की कोई कीमत नहीं है.
श्री सेठ ने कहा कि इस सरकार को समय रहते चेत जाना चाहिए. सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए. जिहादी तत्वों का मनोबल तोड़ना होगा. ऐसा नहीं कर सकते हैं तो इन्हे सत्ता छोड़कर पिकनिक मनाने और अंडर गारमेंट्स खरीदारी के लिए ही काम करना चाहिए. राज्य सरकार यदि सही में बेटियों की सुरक्षा चाहती है तो इन सभी मामलों की जांच एनआईए को सुपुर्द कर देना चाहिए. यह कोई सामान्य घटना नहीं है. एक सीरीज में घटनाएं हो रही हैं जो कहीं ना कहीं बड़ी साजिश का हिस्सा है.




