
Jamshedpur : शिशु दामकॉम क्लब भुआ की ओर से आयोजित दो दिवसीय विशाल फुटबॉल चैंपियनशिप पर जेबीएमएस, सुल्तानगंज की टीम ने कब्जा जमाया. विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर 23 हजार रुपये बतौर पुरस्कार राशि दी गई. वहीं, चैंपियनशिप की उप-विजेता टीम विष्णु ब्रदर को 17 हजार और तीसरे स्थान पर रहनेवाली एसडीसी भुआ की टीम को 10 हजार की पुरस्कार राशि दी गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुआ के प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद सिंह के हाथों हुआ. वहीं समापन समारोह में मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उनके हाथों कंबल का वितरण किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बेसरा, रामू मुर्मू, क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, संरक्षक गुलिया बेसरा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष बागुन बेसरा, दीकु बेसरा, रविंद्र बास्के, नंदलाल, राजू हेंब्रम, सिमोल बेसरा, शिबू बेसरा, लचछु हेंब्रम एवं क्लब के सदस्य मौजूद थे. यह फुटबॉल टूर्नामेंट हर साल की तरह इस साल भी पूरी तरह से सफल रहा. आयोजन समिति के सात स्थानीय लोगों ने हर मैच में खिलाड़ियों की जमकर हौसला आफजाई की. वहीं, विभिन्न क्लब के खिलाड़ियों ने भी जमकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.




