Bihar

बेतिया में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Betiah: नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन से पूरब देवनगर के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 2 निवासी राजेंद्र गिरी की पत्नी धनजोता देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला धनजोता देवी घर से बाजार करने जा रही थी. जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मृतक महिला कि साड़ी रेलवे लाइन में फस गया. साड़ी निकालने के दौरान महिला मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ गई , जिससे महिला की घटनास्थल पर ही ट्रेन से कटने से मौत हो गई. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर बेतिया रेल पुलिस पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन को ले CM हेमंत का तेवर तल्ख, कहा- अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं

Related Articles

Back to top button